हकाम को हराकर कतालपुर ने जीता मैच

प्रखंड के उसरी गांव के खेल मैदान में कुमार क्रिकेट क्लब उसरी के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच शनिवार को हकाम तथा कतालपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें कतालपुर की टीम ने हकाम को हराकर मैच जीत लिया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हकाम की टीम ने बारह ओवर में दस विकेट खोकर 68 रन बनाए। जवाब में उतरी कतालपुर की टीम ने दस ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मैच को जीत दिया। मैच आफ द मैच तीन विकेट और पंद्रह रन बनाने वाले कतालपुर टीम के बंटी कुमार बने। इससे पूर्व समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर अतुल तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, बिकू सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry