अपनी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए एक तांत्रिक से झाड़ फूंक कराना भी एक महिला के काम नहीं आ सका। उल्टे झाड़ फूंक कराने का असर ऐसा हुआ कि महिला घर लौटते समय बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सिवान जिला के बड़हरिया बाजार निवासी रंजीत यादव तथा उनकी पत्नी किरण देवी जिले के भोरे स्थिति एक कथित तांत्रिक के पास झाड़ फूंक कराने आयी थी। तांत्रिक से झाड़ फूंक कराने के बाद मंगलवार को यह दंपती बाइक से अपने घर लौट रहा
था। तभी हथुआ अनुमंडल के सामने बने ब्रेकर पर महिला बाइक से गिर गयी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल को अनुमंडलीय अस्तपाल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया।