डाक्टर के घर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

बरौली थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड संख्या छह में डाक्टर नरेन्द्र प्रताप सिन्हा के घर में हुई नकदी सहित लाखों की संपत्ति चोरी की घटना में संलिप्त बरौली बाजार के रब्बे आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि चिकित्सक अपने बेटे की बरात में छपरा गये थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर से लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली।

Ads:






Ads Enquiry