परिवार नियोजन कार्यक्रम को लगा कार्यशाला

 कलेक्ट्रेट स्थित कौशल विकास केन्द्र में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के सफल संचालन में विभिन्न विभागों की भूमिका विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।

इसके पूर्व कार्यशाला की शुरुआत में स्लाइड चित्र में माध्यम से देश व प्रदेश में जनसंख्या के आंकड़ों को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जनसंख्या के वृद्धि दर की स्थिति तथा इस पर नियंत्रण के लिए किये जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। साथ ही परिवार नियोजन के अभियान में बाल विकास परियोजना, जीविका, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग तथा जनसंपर्क विभाग की भूमिका पर भी विस्तृत प्रकाश डाला गया। पोपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त जिउत सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry