चौकीदार को झांसा दे भाग निकली गिरफ्तार महिला

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव से छठिया देवी व उसकी बहू नीतू देवी की अपहरण के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार सुनीता देवी नामक महिला चौकीदार को झांसा देकर भाग निकली। कांड में गिरफ्तार दूसरी महिला संजू देवी को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां उसे चौदह दिनों के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार सास व बहू की अपहरण के बाद हत्या किये जाने के मामले में महम्मदपुर थाने की पुलिस ने रविवार को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव की सुनीता देवी तथा सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौला गांव की संजू देवी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों महिलाओं को महम्मदपुर थाना लाया गया था। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह कांड में गिरफ्तार सुनीता देवी को शौच के लिए लेकर थाने में तैनात महिला चौकीदार साथ लेकर गयी। इसी बीच मौका देखकर सुनीता देवी भाग निकलने में सफल हो गयी। महिला के फरार होने की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थाने की पुलिस ने घंटों उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला। पुलिस ने कांड में गिरफ्तार सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौला गांव की संजू देवी को सोमवार को जेल भेज दिया।

क्या है मामला

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर निवासी रामदेव महतो की पतोहू नीतू देवी एवं पत्‍‌नी छठी देवी का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद दोनों की हत्या कर दी गयी। कांड अंकित करने के बाद पुलिस ने मोबाइल काल डिटेल के आधार पर हत्या कांड की तह तक पहुंचने के बाद संजू देवी तथा सुनिता देवी को गिरफ्तार कर लिया। कांड में संलिप्त धनेश कुमार की धर पकड़ के लिए पुलिस अब भी छापामारी कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry