कड़ाके की ठंड में रात गुजरने वाले गरीब- असहाय लोगों की परेशानियां अब दूर होने वाली है। इनके बीच सरकार की तरफ से कंबल वितरित करने की कवायद शुरू हो गयी है। इस संबंध में एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि 240 कंबल वितरित करने के लिए प्रखंडों को उपलब्ध करा दिया गया है। जिसमें भोरे में 32, विजयीपुर में 32, कटेया में 28, उचकागांव में 32, हथुआ में 36, फुलवरिया में 20, पंचदेवरी में 20, नगर पंचायत मीरगंज में 20 तथा नगर पंचायत कटेया में 20 कंबल गरीब- असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित करने के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंबल उपलब्ध कराने के साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इसको शीघ्र वितरित कर देने का आदेश दे दिया गया है।