आगामी 15 जनवरी तक चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान की सोमवार को भाजपा जिला कार्यलय में शुरुआत की गयी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर सोमवार को सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी है। इस दौरान सांसद जनक राम, विधायक मिथलेश तिवारी, जिलाध्यक्ष ब्रहमा नंद राय, उमेश प्रधान, चितलाल प्रसाद, राजू चौबे, संदीप गिरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार में फिर से जंगलराज आ गया है। दिनदहाड़े लोग गोलियों से भूने जा रहे हैं। इस सरकार में पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।