जिले के सभी प्रखंडों में लगा जनता दरबार

प्रखंड स्तरीय जनता दरबार लगाने के निर्देश के बाद मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में जनता दरबार लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुन मामलों को निपटारा किया गया। मंगलवार को थावे प्रखंड सभागार प्रखंड स्तरीय जनता दरबार लगाया गया। इस जनता दरबार में उपस्थित ओएसडी देवेंद्र प्रताप शाही ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान वृंदावन गांव के विशाल कुमार का जाति प्रमाण से संबंधित मामले का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। जनता दरबार के बाद ओएसडी ने बीआरसी कार्यालय तथा प्रखंड कृषि कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही पंचायत निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची विखंडन की समीक्षा की। मौके पर बीडीओ मीनू कुमारी, सीओ अनिल भूषण, बीएओ राजेंद्र बैठा, बीसीओ कुमार कुंदन, दरोगा मनोज कुमार सिंह, बीइओ निर्मला सिन्हा सहित प्रखंड के बीएलओ, अंचल कर्मी तथा प्रखंड कर्मी मौजूद थे। मंगलवार को भोरे प्रखंड कार्यालय परिसर में भी जनता दरबार लगाया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 14 मामले का निपटारा किया गया। ज्यादातर मामले फसल क्षतिपूर्ति से संबंधित रहे। इसके अलावा भूमि विवाद सहित अन्य मामले को लेकर भी लोग जनता दरबार में पहुंचे। जनता दरबार में बीडीओ सोनू कुमार के अलावा थाना प्रभारी सुरेश कुमार यादव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद रहे।

कटेया प्रखंड परिसर में प्रभारी पदाधिकारी सह अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश राय की उपस्थित में जनता दरबार लगाया गया। जिसमें लगभग दो दर्जन मामलों को निपटारा किया गया। इस दौरान जनता दरबार में आए बीस मामलों का निष्पादन करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया। जनता दरबार में बीडीओ धीरज कुमार दुबे, अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम बहादुर सिंह, मनरेगा पीओ सहित सभी कर्मी मौजूद थे।

फुलवरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित सात आवेदन पहुंचे। जनता दरबार में बीडीओ मनोज कुमार पंडित, सीओ रामानंद सागर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार भगत, बीइओ कुमारी मणि, देवानंद सिंह, थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry