30 दिन में पूर्ण करें विद्यालयों का निर्माण कार्य

जिलाधिकारी राहुल कुमार ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वर्ष 2012-13 में प्रारंभ हुए विद्यालयों के निर्माण का कार्य तीस दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय भवन निर्माण में किसी भी तरह की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक माह में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधित अभिकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण को भी तीस दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा को तमाम अपूर्ण भवनों का विस्तृत प्रतिवेदन दस दिन के अंदर देने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान वैसे विद्यालय जहां पोशाक की राशि वितरित नहीं हुई है उन्हें 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही एसी व डीसी के लंबित विपत्र की भी जिलाधिकारी ने समीक्षा की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार के अलावा सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry