बरौली नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ भारत योजना के तहत 11 लाख की लागत से सभी घरों में शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत ने नगर के सभी 21 वार्डो में कैंप लगाकर वैसे लोगों से आवेदन प्राप्त किया जिनके घरों में शौचालय नहीं है। नगर पंचायत के प्रधान सहायक राजदेव प्रसाद ने बताया कि इन कैंप में 35 सौ लोगों ने अपने अपने घरों में शौचालय निर्माण के लिए आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद अब 11 लाख की लागत से इन घरों में शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।