थाना क्षेत्र के करकच माधोपुर गांव में शनिवार की सुबह अपने घर में चाय बना रही एक महिला के कपड़े में आग लग गयी। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। झुलसी महिला को परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि करकच माधोपुर गांव निवासी गुड्डी खातून अपने घर पर शनिवार की सुबह चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी बीच अचानक उनके कपड़ा में आग पकड़ लिया। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। झुलसी महिला को परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।