भूमि विवाद में युवक को चाकू घोंपा

कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया पाण्डेय टोला में शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर गांव के दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। इस दौरान चाकू घोंप कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मठिया पाण्डेय टोला निवासी मुन्ना रावत का अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम विवादित जमीन पर कुछ लोग मिट्टी गिराने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान मुन्ना रावत पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry