थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में गाली देने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। इस घटना को लेकर महिला ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव निवासी रेहाना खातून रविवार की देर शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही वकील नट, शाहजाद नट, भुरीली खातून, अभय नट, वहां पहुंच गए और रेहाना खातून को गाली देने लगे। जब रेहाना खातून ने इन लोगों को गाली देने से मना किया तो उन्हें मारपीट कर घायल करने के बाद उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर वकील नट, भुरीली खातून, शाहजाद खातून सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।