भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह पत्रकार व समाजसेवी हरे कृष्ण राय अब नहीं रहे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद राय की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट कर मौन रखा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हरेकृष्ण राय के निधन से सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि पूरे समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने कहा कि आज मैने अपने भाई को खो दिया है। विधायक सुबाष सिंह ने भी गहरा शोक प्रकट किया। सांसद जनक राम ने उनके निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने कहा कि हरेकृष्ण राय एक पत्रकार, समाजसेवी, साहित्यकार तथा जनप्रिय नेता थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। शोकसभा में अनूप कुमार श्रीवास्तव, सुभाष सिंह तोमर, उमेश प्रधान, अमरेश राय, इंद्रदेव मांझी, मंटू गिरी, दुर्गा राय, राजू चौबे, सुनील सिंह, प्रकाश लाल श्रीवास्तव, चितलाल प्रसाद, ज्योति प्रकाश वर्णवाल, अरविंद श्रीवास्तव, सोमेश्वर तिवारी, लखन तिवारी, बीरबहादुर सिंह, विवेक पाण्डेय, दीपक कुमार दीपू, रानी देवी, मनोज यादव, अवधेश श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।