,

प्रेम प्रसंग में युवक युवती की मौत।

गोपालगंज के सिधवलिया थाना छेत्र के बरहीमा मठिया गाँव के विवेक
सोनी और रोज़ी की चाकू बाज़ी के दौरान मौत
हो गई। घटना कि जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली
परिजनों ने युवक एवं युवती को गोपालगंज सदर हस्पताल पहुँचाया जहाँ
डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिधवलिया थाने के बरहीमा
मठिया गांव शाम 5 बजे सिकिल सोनी के पुत्र विवेक कुमार सोनी
और उसी गांव के सगुप्ता परवीन उर्फ रोजी खातून
की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेक दिया गया। एक नजर में मामला
ऑनर किलिंग का भी प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद पुरे इलाके
में यह खबर तेज़ी से फ़ैल गयी। मामला दो समुदाय से होने के
कारण आस-पास के गावो में भी यह खबर तेज़ी से पहुँच
गयी तथा लोग इक्क्ठा होने लगे, जिससे कि तनाव का माहौल कायम हो गया।
घटना की सुचना मिलते ही घटना स्थल पर जिला
पदाधिकारी राहुल कुमार के साथ जिला पुलिस अधिक्षिका निताशा गुड़िया
भी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट
गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिधवलिया थाने
की पुलिस के साथ ही मांझा, बरौली, महमदपुर और
बैकुण्ठपुर थाने की पुलिस को भी घटना स्थल पर लगाया गया
है। वही जिला से भी अतिरिक्त पुलिस बल को जिला पुलिस
अधिक्षिका के आदेश पर तैनात कर दिया गया है। लड़की के समुदाय वाले
जहां घटना को लड़के के द्वारा अंजाम दिए जाने का आरोप लगा रहे है। वही
लड़के के समुदाय के लोग ऑनर किलिंग का मामला मान रहे है। पुलिस दोनों
ही मामलो पर गंभीरता से जाँच में जुट गई है।

Ads:






Ads Enquiry