किसानों को दी गई उन्नत तकनीकी की जानकारी

सदर प्रखंड के हरखुआ स्थित विष्णु शुगर मिल के परिसर में लगे प्रशिक्षण शिविर सह सेमिनार में गन्ना किसानों को खेती के नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी गयी। इस दौरान गन्ना की जैविक खेती पर भी जोर दिया गया और जीपीएस सर्वे सिस्टम के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ना की नवीनतम तकनीकी की विस्तार से जानकारी देते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान उन्नत तकनीकी को अपना कर गन्ने का उत्पादन काफी बढ़ा सकते हैं। शिविर में मिल के महाप्रबंधक पीआरएस पाणिकर ने किसानों को जीपीएस सर्वे सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों से गन्ना की जैविक खेती करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक खाद का उपयोग करने से लागत कम आती है और पैदावार भी बढ़ता है। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति भी बरकरार रहती है। शिविर में गन्ने की फसल में लगने वाले रोग और कीट के बारे में भी किसानों को विस्तार से बताया। कम लागत में गन्ना की खेती कर किसान अधिक लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इस संबंध में भी विस्तार से बताया। प्रशिक्षण शिविर सह सेमिनार में काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry