दहेज के लिए बहू को जलाकर मारने का प्रयास

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आठ साल पूर्व विवाहित एक महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

जानकारी के अनुसार सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव के राजबलम पड़ित की पुत्री बबिता देवी की शादी बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव के पंकज पडि़त के साथ आठ साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर उसे दहेज में मोटरसाइकिल तथा सोने की चेन की मांग के लिए ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बबिता के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे जलाने का प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाने में सफल हुई महिला के दो मासूम बच्चों को छीनकर ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने के बाद पीड़ित महिला ने घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसमें पंकज पड़ित के अलावा दशरथ पडि़त तथा चंदन कुमार सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry