शहर के घोष मोड़ पर शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी एक महिला को एक बाइक से ठोकर लग गयी। जिससे महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गयी। महिला के घायल होते ही लोग भड़क गए। उन्होंनें बाइक चालक को पकड़ कर धुनाई शुरू कर दिया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले का शांत कराया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि शहर के दरगाह मोहल्ला निवासी जहांगीर मियां की पत्नी शमीमा खातून घोष मोड़ पर सड़क किनारे अपने बच्चे के साथ खड़ी थी। तभी तेज गति से आ रहे एक बाइक चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला के घायल होते ही लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने बाइक सवार को पकड़ कर उसकी धुनाई शुरू कर दिया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले का शांत कराया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।