,

महीने में तीन मंगलवार को लगेगा जनता दरबार

अब जिले के सभी प्रखंडों में महीने के तीन मंगलवार को जनता दरबार लगाया जाएगा। महीने के पहले, दूसरे तथा चौथे मंगलवार को लगने वाले जनता दरबार में किन मामलों की सुनवाई होगी, इसका भी निर्धारण कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी राहुल कुमार का आदेश आने के बाद शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में सीओ उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बैठक कर जनता दरबार के संबंध में कई निर्देश दिये। बैठक के बाद सीओ ने बताया कि अब हर महीने में पहले, दूसरे तथा चौथे मंगलवार को प्रखंड में जनता दरबार लगाया जाएगा। महीने के पहले मंगलवार को लगने वाले जनता दरबार में सभी विभागों के पदाधिकारियों को मौजूद रहना अनिवार्य कर दिया गया है। इस जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों की सभी समस्याओं का नियमानुसार निदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महीने के दूसरे तथा चौथे मंगलवार को लगने वाले जनता दरबार में सीओ तथा थानाध्यक्ष मामलों की सुनवाई करेंगे। दूसरे तथा चौथे मंगलवार को लगने वाले जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन किया जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry