सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के खामपार थाना क्षेत्र के बंधी हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में भोरे के चकरवां पैक्स अध्यक्ष के पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। बताया जाता है कि भोरे के चकरवां पैक्स अध्यक्ष हरिहरपुर गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी उर्फ भोला मियां का पुत्र सद्दाम हुसैन अपने एक साथी के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश के भटनी जा रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के खामपार थाना क्षेत्र के बंधी हाई स्कूल के समीप एक बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गयी। जिससे सद्दाम हुसैन की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।