थाना क्षेत्र के चितु टोला में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने इस गांव के निवासी रूप कुमार पाण्डेय को मारपीट कर घायल करने के बाद उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान इनके घर में बाहर खड़ी स्कार्पियो तथा एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि रूप कुमार पाण्डेय के चचेरा भाई मुरली पाण्डेय कुछ बच्चों के साथ पटाख फोड़ रहे थे। जिससे इनके पड़ोसी रामदेव मांझी के खर में आग लग गयी। जिससे आक्रोशित होकर इन लोगों ने मुरली पाण्डेय को पकड़ कर आग में फेंकने का प्रयास किया। इस बीच अपने भाई का बचाने पहुंचे रूप पाण्डेय को मारपीट कर घायल करने के बाद उनके गले से सोने की चेन छीन ली गयी और इनके घर के बाहर खड़ी इनकी स्कार्पियो तथा बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना को लेकर रामदेव मांझी सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।