अप्राकृतिक यौनाचार से बेहोश हुआ मासूम, खून से लथपथ छोड़ भागा आरोपी

मीरगंज थाना क्षेत्र के सतई टोला गांव के एक चार वर्षीय मासूम के साथ इसी गांव के युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना के बाद खून से लथपथ बेहोश मासूम को छोड़कर आरोपी भाग गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि सतई टोला गांव का निवासी वह बच्चा अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच गांव का अंगद कुमार उसे गन्ना खिलाने के बहाने गन्ने के खेत में बुलाकर ले गया तथा उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry