,

बैंक से लौट रहे ग्रामीण को घायल कर 55 हजार लूटे

बैंक से पैसों की निकासी कर घर लौट रहे एक ग्रामीण को बाइक सवार अपराधियों ने मारपीट कर घायल करने के बाद उसके पास मौजूद 55 हजार नकदी तथा मोबाइल लूट ली। घटना के बाद थाना पर पहुंचे पीडि़त व्यक्ति ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गोरौली गांव के हरिहर राय सिधवलिया स्थित स्टेट बैंक की शाखा से 55 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रहे थे। वे जैसे ही भीमपुरवा गांव के समीप स्थित सरकारी स्कूल के समीप पहुंचे, दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल का भय दिखाकर रोक लिया। तथा हत्या क धमकी देकर उनके पास मौजूद 55 हजार नकदी तथा मोबाइल लूट लिया। घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद हरिहर राय थाना पर पहुंचे तथा घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry