छात्राओं से छेड़छाड़ से मांझा में तनाव

कोचिंग से पढ़ कर घर जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने से मांझा में तनाव उत्पन्न हो गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और थाना पर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। माहौल बिगड़ते देख इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मांझा थाना पहुंच गयी हैं। पुलिस मामले को शांत करने में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी गांव की छात्राएं कोचिंग पढ़ने मांझा बाजार गई थी। वहां से वे वापस आ रही थी तभी शेख टोली में कुछ युवक इनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। बताया जाता है कि जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो बांस की फट्टी से इनको मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना की जानकारी होती ही स्थानीय लोग इसका विरोध करने लगे। जिससे युवक गांव में छिप गए। इसी बीच यह खबर आग की तरफ आसपास के इलाके में फैल गयी। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ तथा मारने पीटे जाने से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने मांझा दानापुर पथ को जाम कर दिया । इसी बीच लोगों का हुजूम थाना पहुंच गया और लोग हंगामा करने लगे। जिससे मांझा में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। बताया जाता है कि माहौल बिगड़ता देख इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक महिला थाना प्रभारी व जवानों के साथ मांझा थाना पहुंच गयी।

Ads:






Ads Enquiry