,

ताजिया घुमाने के दौरान दो पक्ष भिड़े, चार घायल

थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में शनिवार को मोहर्रम के ताजिया घुमाने को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच दो पक्ष के बीच मारपीट की जानकारी होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने की मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। हालांकि ताजिया घुमाने के रूट को लेकर विवाद बना हुआ है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

बताया जाता है कि पिपरहिया गांव में शनिवार की सुबह मोहर्रम पर्व को लेकर तजिया घुमाया जा रहा था। इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति की बाइक ताजिया में सट गई। जिसको लेकर ताजिया घूमा रहे लोग विरोध करने लगे। जिससे देखते ही देखते दोनों पक्ष से लोगों की भीड़ लग गयी और वे आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में गुलाम हुसैन, सेराज आलम, आजाद आलम, जावेद अहमद सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच पिपरहिया में तनाव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुट गई। हालांकि ताजिया घुमाने के रूट को लेकर विवाद बना हुआ है। तनाव को देखते हुए पुलिस वहां कैंप कर रही है। घायल को इलाज के लिए स्थानीय भर्ती कराया गया है।

Ads:






Ads Enquiry