मांझा थाना की पुलिस ने एनएच पर गुप्त रूप से छापा मारकर केमिकल लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर से हावड़ा जाने के लिए निकले केमिकल लदे ट्रक का रूट बदलकर ले जाया जा रहा था। ताकि सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचायी जा सके। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।