मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल

जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सभी घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांझा थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने राजू कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। उंचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में भूमि विवाद में गलन साह सहित चार लोगों ने लीलावती देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। भोरे थाना क्षेत्र के भोरे दुर्गा मंदिर के समीप कुछ लोगों ने आपसी विवाद में गोरख सिंह तथा उनके पुत्र अमित कुमार सिंह को घायल कर दिया। नगर थाना के कोटवां गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने पासपती देवी तथा सरोज कुमार मांझी को मारपीट कर घायल कर दिया। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मूंजा गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने सोनू कुमार सिंह को दाब से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। कांड अंकित कर पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry