प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुष्ठ रोगियों की पहचान तथा उनका इलाज करने के लिए शिविर लगाया गया। इस मौके पर कुष्ठ रोग के कारण तथा उसके लक्षण पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। शिविर में चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को एक हजार आठ सौ रुपया प्रतिमाह पेंशन भी दी जाएगी।