प्रखंड के सिंहपुर गांव निवासी राजेंद्र ठाकुर के घर से एक विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ कर इसकी सूचना बीडीओ मनोज कुमार पड़ित को दी। बीडीओ से जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी अजगर को अपने साथ ले गए।