सोमवार को शहर के मिंज स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि महागठबंधन में तीन तार(राजद, जदयू व कांग्रेस) मिला हुआ है। इसका एक एक तार काट कर महागठबंधन का फ्यूज उड़ देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में हमें वैसी सरकार चाहिए जो केंद्र सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर चले। तभी जाकर बिहार का विकास हो सकता है।