जिले के 17 लाख 20 हजार से अधिक मतदाताओं को मतदान के एक सप्ताह पूर्व ही मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। आयोग के निर्देश के बाद मतदाता पर्ची वितरण की तैयारियों में प्रशासन लग गया है। मतदाता पर्ची का वितरण मतदाताओं के बीच करने के लिए करीब सत्रह सौ बीएलओ को लगाया जाएगा। बीएलओ प्रत्येक परिवार के मालिक या परिवार के सदस्य को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराएंगे।