विधानसभा चुनाव को लेकर गठित की गई उड़न दस्ता टीम तथा स्थैतिक निगरानी टीम कई बिन्दुओं पर कड़ी नजर रखेगी। यह टीम साथ में अधिक पैसा लेकर चलने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही सीमा क्षेत्र में दूसरे जिले या प्रदेश से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनाव को लेकर गठित किये गये उड़नदस्ता दल तथा स्थैतिक निगरानी दल के रूप में कुल 36 टीमों को तैनात किया गया है।