यूपी के देवरिया जिले के अलावा सिवान जिले की सीमा पर स्थित 102 भोरे सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक तीन लाख 16 हजार से अधिक मतदाता आगामी एक नवम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के छह विस क्षेत्रों में सबसे बड़े इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां जोरों से शुरू हो गयी है। प्रशासनिक स्तर पर बूथों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से लेकर अन्य तैयारियां तेजी से चल रही है।