मतदाता जागरूकता को मैराथन दौड़ आयोजित

बैकुंठपुर प्रखंड के धर्मबारी गांव में मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत करीब चार दर्जन नव युवकों ने हाफ मैराथन दौड़ आयोजित किया गया। मौके पर बीडीओ निभा कुमारी, सीओ इंदू भूषण श्रीवास्तव, बीइओ रविंद्र नाथ, खेल शिक्षक ज्योति भूषण सिंह ने पोषक क्षेत्र के मतदाताओं को वोट के महत्व को बताते हुए मतदान करने की अपील की। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। 
Ads:






Ads Enquiry