, , ,

कई लूटकांड का आरोपी बीएसएफ जवान गिरफ्तार

पुलिस की स्पेशल टीम ने नवादा जिले में छापामारी कर कई लूटकांड के आरोपी एक बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया जवान हथुआ थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी अमित सिंह बताया जाता है। मंगलवार को नगर थाना में प्रेस को संबोधित करते हुए एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बीएसएफ का जवान कई लूट कांड में शामिल है। उन्होंने बताया कि फुलवरिया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी के कर्मी से 10 हज़ार नकद व मोबाइल लूट के मामले में भी बीएसएफ जवान हथुआ थाना छेत्र के नया गाँव निवासी अमित सिंह की पुलिस को तलाश थी। उन्होंने बताया की इस लूट काण्ड के बाद एसपी निताशा गुड़िया के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाकर इसे दबोच लिया गया।  
Ads:






Ads Enquiry