मीरगंज नगर के वार्ड दस में बने हथुआ रेलवे परिसर का एकलौता पार्क व्यवस्था की मार झेल रहा है। पहले फूलों की खुशबू इस पार्क में आने वालों का स्वागत करती थी। लेकिन अब इस पार्क के बगल से होकर गुजरने वाले भी बदबू झेलने को विवश है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सात-आठ साल पहले इस पार्क की छंटा देखने लायक हुआ करती थी। लेकिन देखरेख के अभाव में यह पार्क जंगल में तब्दील हो गया है।