,

हिरोइन बनाने का झांसा दे बथुआ बाजार स्थित आर्केस्ट्रा संचालक को बेच दिया

नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर अनैतिक धंधा में धकेलने वाले गिरोह फिर से जिले में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि कुछ साल पूर्व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक केएस अनुपम ने जिले में संचालित आर्केस्ट्रा पर नकेल कस इस गिरोह पर काफी हद तक काबू किया था। लेकिन अब फिर से लड़कियों को बहला फुसलाकर अनैतिक धंधे में लगाने का सिलिसला शुरू हो गया है। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में संचालित एक आर्केष्ट्रा संचालक के मकान पर छापेमारी कर एक नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि आर्केस्ट्रा संचालक पुलिस के हाथ नहीं लगी। इस लड़की को हिरोइन बनाने का झांसा देकर आर्केष्ट्रा संचालक को सौंप दिया गया था। पुलिस लड़की का बयान दर्ज कर मामले की तहत तक पहुंचने में जुट गई है।
बीते 21 मई को हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर लछीराम गांव से एक नाबालिक लड़की रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। लड़की के गायब होने के बाद परिजन पुलिस को सूचना देने की जगह उसकी तलाश खुद करने लगे। बताया जाता है कि इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि लड़की बथुआ बजार में जमुनहां पथ के किनारे स्थित अब्दुल हसन के मकान में संचालित एक आर्केस्ट्रा संचालक के पास है। बताया जाता है कि लड़की के परिजन आर्केस्ट्रा संचालक के मकान पर पहुंचते उन्हें ग्राहक समझ कर लड़की को बेचने के लिए मोटी रकम की मांग की गई। लड़की के परिजन वहां से थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के आवेदन पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक के मकान पर छापेमारी कर रहस्यमय ढंग से गायब हुई इस लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि आर्केस्ट्रा संचालक सकीला बेगम सहित वहां रहने वाले अन्य लोग पुलिस के पहुंचने से पहले की फरार हो चुके थे। बताया जाता है कि बरामदगी के बाद लड़की ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने भोजपुरी फिल्म में हिरोइन बनाने का झांझा देकर बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया था। लड़की को लेकर भागने वाला शख्स उस दिन उसे अपने साथ रखा। फिर मोटी रकम लेकर लड़की को ऑर्केस्ट्रा संचालक के हाथों बेच दिया। परिजनों की तत्परता से यह लड़की भले ही बरामद हो गई। जिले में ऐसी कई लड़कियां बंगाल, आसाम, मध्य प्रदेश तथा बिहार के अन्य जिले से लाकर बंधक बनाकर ऑर्केस्ट्रा संचालक नाचने तथा जिस्मफरोशी का धंधा करने को भी मजबूर करने का मामला पहले भी सामने आता रहता था।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry