चांदपुर में खाना बनाते समय महिला झुलसी, रेफर

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बुधवार की सुबह रसोई गैस सिलिंडर पर खाना बनाने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला को इलाज के लिए परिवार के सदस्यों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि बैकुठंपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी की पत्नी 40 वर्षीय फूलझड़ी देवी बुधवार की सुबह अपने घर में रसोई गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक आग ने उनके कपड़े को पकड़ लिया। जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। इस घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry