मझवलिया मिश्र में दो पक्ष भिड़े, आठ लोग घायल

कटेया थाना क्षेत्र के मझवलिया मिश्र गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडे से हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष ने अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि मझवलिया मिश्र गांव निवासी भूखल बैठा की पत्नी फूलना देवी अपने घर के दरवाजे के पास बैठी थीं। उसी समय स्थानीय मुखिया नरेश बारी सहित आठ लोग वहां पहुंच गए तथा जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे। महिला ने गाली देने से मना किया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसी बीच उन्हें बचाने आईं उनकी नतीनी संध्या कुमारी तथा बहू को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसके बाद सीता राम साह की दुकान पर पहुंच कर उन्हें मारपीट कर घायल करने के बाद दुकान में रखे गए सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में फूलना देवी के बयान पर थाने में स्थानीय मुखिया नरेश बारी सहित आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष से तारकेश्वर यादव तथा उनकी मां ने मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए बसंत बैठा सहित 21 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित बुलेट शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry