पंचदेवरी में सड़क हादसे के बाद भिड़े दो पक्ष के लोग

पंचदेवरी प्रखंड कार्यालय के सामने कार तथा बाइक की टक्कर में एक युवक के घायल हो जाने के बाद दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें रुपया छीनने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि मंझरिया निवासी योगेंद्र पाण्डेय अपनी बाइक से पंचदेवरी की तरफ जा रहे थे। तभी मझवलिया पंचायत के मुखिखा के भाई दुर्गेश तिवारी की कार से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार योगेंद्र पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच इस घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे मुखिया तथा योगेंद्र पाण्डेय के समर्थकों के बीच बहस शुरू हो गई तथा उनके बीच हाथापाई होने लगी। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry