बाइक सवार युवकों पर रही पुलिस की नजर

जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए रविवार को पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक सवार युवाओं पर पुलिस की विशेष नजर रही। जांच पड़ताल के दौरान वाहनों के कागजात के साथ ही पुलिस ने वाहन चला रहे लोगों की भी तलाशी लिया।

बताया जाता है जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने जिले के सभी थाना की पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी निर्देश के आलोक में रविवार को नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के अरार मोड़, बंजारी मोड़ तथा अम्बेडकर चौक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान इधर से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच पड़ताल की गयी। जांच के दौरान वाहन सवार युवाओं पर पुलिस की विशेष नजर रही। पुलिस ने युवाओं की बाइक के कागजात के साथ ही उनकी भी तलाशी लिया। नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान हेमलेट, आदि की भी जांच की गयी। उन्होंने बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ads:






Ads Enquiry