थाना क्षेत्र के बेलवां बिजली चक गांव के समीप एक ईट भट्ठे पर शनिवार की रात पुलिस ने छापामारी कर 70 लीटर देशी शराब जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चार धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलवां बिजली चक गांव के समीप एक ईट भट्ठे अवैध रूप से शराब को कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार की रात वहां छापामारी कर 70 लीटर शराब जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चार धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी बिल हसन मियां, पिपरहिया गांव निवासी विजय सहनी, झारखंड के लोहरदगा जिला के भंडारा थाना के मौसमानव ठाकुर गांव निवासी दिनेश भगत तथा विशु विश्वकर्मा बताये जाते हैं। थानाध्यक्ष ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया। बतातें चलें कि छह दिन पूर्व इसी भट्ठे पर एक एएसआई शिष्य पाल सिंह को फर्जी दरोगा समझ कर कुछ शराबियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।