महिला की हत्या मामले में प्रेमी पर प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के सहलादपुर में सात बच्चों की मां की गला रेत कर हत्या मामले में उसके प्रेमी सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में महिला के पति ने ही प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीन दिन पूर्व मांझा थाना के सहलादपुर गांव में एक महिला की हत्या कर शव को गन्ना के खेत में फेंक दिया गया था । घास काटने वाली महिलाओं ने गांव वालों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव दल बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शव की शिनाख्त नया टोला सहलादपुर के शम्भू साहनी की पत्नी सुगांती देवी(45) के रूप में की गई। पुलिस महिला के घर पर पहुंची तो सभी सदस्य घर से फरार थे। इस मामले में महिला के पति शम्भू साहनी ने मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी महिला अपनी बहन लालमती देवी के बेटे जितेंद्र साहनी(18) के साथ डेढ़ माह पूर्व फरार हो गई थी। वह पिछले 31 अगस्त को ही घर लौटकर आई थी। इस मामले में उसके पति ने राजवाही जादोपुर निवासी प्रेमी जितेंद्र साहनी, लालमती देवी, नया टोला निवासी शिवशंकर साहनी, परमा साहनी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के पति के बयान पर उसके प्रेमी सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry