सपहा में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान फरसा तथा लाठी, डंडा से हमला कर बोल एक पक्ष के छह लोगों को घायल कर दिया गया। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि सपहा गांव निवासी होलिस मियां तथा ईसा मियां के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम दोनों परिवार के सदस्यों के बीच गाली गलौज होने लगी। जिसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान फरसा तथा लाठी डंडा से हमला कर होलिस मियां के परिवार के सदस्य अइज मियां, उसमुदिन मियां, हकिसन खातून, सइमुल खातून तथा दरुदन खातून को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मारपीट के बाद सभी घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry