पुलिस ने बुधवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुंका गांव में छापेमारी कर कुख्यात सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए कुख्यात से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम नगर थाने के अलावा कई अन्य थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप में नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुंका गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार सुरेश चौधरी करीब एक माह पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया था। कुख्यात की गिरफ्तारी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।