चुराई गई पांच बाइक बरामद, 13 युवक गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की बाइक के साथ 13 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से पुलिस ने पांच बाइक, एक ऑटो, दो किलोग्राम गांजा, 19 मोबाइल फोन तथा एक पावर चार्जर बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए युवक स्मैक पीने के आदी हैं। ये स्मैक खरीदने के लिए शहर तथा आसपास के इलाकों से बाइक चोरी कर उसे दूसरे जगह बेचते थे। गिरफ्तार किए गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पिछले कुछ समय से शहर तथा उसके आसपास के इलाकों में बाइक चोरी करने के मामले बढ़ गए थे। जिसे चुनौती के रूप में लेते हुए उन्होंने पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर निगम वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से चोरी की पांच बाइक, एक ऑटो, दो किलोग्राम गांजा, 19 मोबाइल फोन तथा एक पावर चार्जर बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की औसत उम्र 20 साल के आसपास है। ये युवक स्मैक पीने के आदी हैं। उन्होंने बताया कि स्मैक पीने के आदी ये युवक शहर तथा आसपास के इलाकों से बाइक चोरी का उसे कम दाम में अन्यत्र बेच देते थे। उससे मिले पैसे से ये स्मैक खरीदकर पीते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की निशानदेही पर इस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। शीघ्र ही इस गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक
नाम उम्र थाना गांव
रफी आलम 20 नगर तुरकाहां
मोहम्मद इब्राबिल 21 हथुआ हथुआ
चुन्नू आलम 22 नगर चौरांव
माहताब आलम 21 नगर चौरांव
छबीला सहनी 20 नगर सहबजवा
राजा यादव 19 नगर जंगलिया
चंदन कुमार 19 नगर सरेया वार्ड एक
नवीन कुमार ¨सह 20 नगर राजवाही कॉलोनी
संजय शर्मा 38 नगर सरेया वार्ड चार
मृत्युंजय कुमार 19 थावे गजाधर टोला
इमरान अली 19 थावे वेदू टोला
मंगरू गुप्ता 20 नगर चौरांव
रणजीत कुमार 22 जादोपुर जादोपुर

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry