बड़कागांव से बाइक चोरी

Mon, 26Dec 2016

मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव गांव में अपने रिश्तेदारी में गए एक युवक की बाइक चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के ब्रह्मा भारती अपनी बाइक लेकर बड़कागांव गए थे। वे बाइक खड़ी कर अपने रिश्तेदार के घर के अंदर गए थे। इसी बीच चोरों ने उनकी बाइक की चोरी कर ली। घटना को लेकर मीरगंज थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry