Gopalganj News: कड़ी दिखी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 6Agust 2016

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तथा सिविल कोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह के न्यायालय में पहुंचने को लेकर शुक्रवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध दिखेा। न्यायालय परिसर में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक संख्या में जवान तैनात रहे। इसके साथ ही न्यायालय में आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी गई।

गुरुवार की देर शाम निरीक्षी न्यायाधीश का आगमन होने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही न्यायालय परिसर में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध दिखे। न्यायालय में तैनात रहने वाले जवानों के अलावा शुक्रवार को अतिरिक्त संख्या में जवानों को तैनात किया गया था। न्यायालय के सभी गेट पर अतिरिक्त जवानों की कड़ी पहरेदारी दिखी। न्यायालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर भी जवानों ने नजर रखी। सुबह के आठ बजे से ही जवान न्यायालय परिसर में पूर्ण रूप से सतर्कता बरतने में लगे रहे। न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों के सामानों की भी जांच की गई। पूरे दिन न्यायालय परिसर की सुरक्षा को जवान से लेकर पुलिस पदाधिकारी तक सतर्क रहे।

वाहनों की भी हुई जांच

न्यायालय परिसर की ओर आने वाले प्रत्येक वाहनों की जांच की गई। आम लोगों को न्यायालय परिसर में बाइक या अन्य वाहन ले आने पर रोक रही। ऐसे में दूर दराज से आने वाले लोगों को अपना वाहन न्यायालय परिसर के बाहर ही खड़ा करने को विवश होना पड़ा।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry