, ,

Gopalganj News: बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण प्रारंभ

Mon, 1Agust 2016

गंडक नदी में जलस्तर में वृद्धि के बाद निचले इलाके मे नदी तबाही जारी है। प्रखंड के डुमरिया, सलेहपुर व बंजरिया के अलावा बरौली के सलेमपुर, हसनपुर, बलरा में बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है। बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सीओ अरविंद प्रताप शाही तथा उप विकास आयुक्त दयानंद मिश्र ने रविवार को सिधवलिया एवं बरौली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। साथ ही विधायक ने सीओ अरविंद प्रताप शाही से वार्ता कर डुमरिया, बंजरिया, हसनपुर में राहत शिविर का कार्य प्रारंभ कराया। उन्होंने बाढ़ से तबाह लोगों की उत्पन्न समस्याओं को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया।

वितरित किए खाने के सामान

प्रखंड के सलेहपुर, बंजरिया तथा डुमरिया गांवों में बाढ़ की तबाही से पीड़ित लोगों की सहायता जनप्रतिनिधियों के भी हाथ बढ़ने लगे है। रविवार को जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों के बीच चुड़ा गुड़, बिस्कुट तथा मोमबती आदि का वितरण किया। प्रखंड के सलेहपुर गांव में बाढ़ से पीड़ितों को अमरपुरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे ने बिस्कुट का वितरण किया। वहीं डुमरिया में बाढ़ से तबाह लोगों को विनय कुमार राय ने भी राहत सामग्री का वितरण किया।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry