Gopalganj News: फुलवरिया थाने के कुंवर बथुआ गाँव से किशोरी का अपहरण

Fri, 10 Jun 2016

थाना क्षेत्र के कुवर बथुआ गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस घटना को लेकर किशोरी के परिजनों ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि कुवर बथुआ गांव निवासी किशोरी परीक्षा देने जाने की बात कर अपने घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चलने पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों कर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें किशोरी का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry